नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आज उस समय सनसनी फैल गयी, जब कलेक्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कार के अंदर बरामद हुआ। अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि कार पार्किंग में खड़ी थी तभी गोली चलने की आवाज आई। जैसे ही गोली की आवाज सुनाई दी, लोग मौके की तरफ भागे। लेकिन लोगों के पहुंचने से पहले ही सिर पर गोली लग चुकी थी। पार्किंग संचालक ने इसकी सूचना अधिवक्ताओं व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की, जिसमें अधिवक्ता के हाथ में पिस्टल मिली। वहीं कार के डैशबोर्ड से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में अधिवक्ता ने अपनी गंभीर बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने अपने पत्र में कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी और एसएसपी से पत्नी का ख्याल रखने की अपील भी की है। ताकि वह कोई गलत कदम न उठाएं। हालांकि पुलिस ने अभी तक सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
Trending
मीरा रोड घटना से लोगों में चिंता
भारत में गरीबी और सिस्टम की सच्चाई का झकझोर देने वाला उदाहरण
हीट वेव खतरे के बीच जनता की सुरक्षा पर फोकस
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने वेतन पुनर्निर्धारण को नियम विरुद्ध बताया
राजा रघुवंशी केस: आरोपी को राहत, केस जारी
देवभूमि उत्तराखंड में श्मशान घाट पर शादी का हैरान करने वाला मामला, पर्यटकों ने मर्यादा की सभी सीमाएं लांघी
अल्मोड़ा श्मशान मामले में डेस्टिनेशन वेडिंग विवादित
देहरादून में विधानसभा गेट पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन