नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, यहां एक तीन मंजिला घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पॉइंट पर धमाके के बाद आग लगने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। आग की वजह से घर के अंदर रखे कुछ कुकिंग गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग और ज़्यादा भड़क गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे का शव भी निकाला गया है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर कोई स्तब्ध है। सहायक पुलिस आयुक्त कुंदन मंडलोई ने बताया कि बृजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में स्थित घर में सुबह 3.30 बजे से 4.30 बजे के बीच आग लगी। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीन मंजिला घर के बाहर एक कार चार्ज की जा रही थी। अचानक चार्जिंग पॉइंट पर एक धमाका हुआ और उसके बाद कार में लगी आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि घर के दरवाज़ों पर इलेक्ट्रॉनिक ताले लगे थे, जिससे पुलिस के लिए दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुसना मुश्किल हो गया था। बताया कि घर के अंदर रखे कुकिंग गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग और ज़्यादा भड़क गई। आग लगने के दौरान घर के अंदर फंसे तीन लोगों को बचा लिया गया। घटना के समय घर के अंदर करीब 10 लोग मौजूद थे। पड़ोसियों ने बताया कि जब सुबह चीख-पुकार मची तो वे बाहर निकले, देखा तो मकान में आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी सूचना दी। पड़ोसी इस दौरान बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन आग तब तक पूरे घर में फैल चुकी थी। इस घटना के बाद कॉलोनी में शोक का माहौल है। घर में लगी आग से आठ लोग जिंदा जल गए।
Trending
डीजीसीए एडवाइजरी से यूरोप और अमेरिका यात्रा प्रभावित हो सकती है
क्या आप 21 मार्च को हल्द्वानी जा रहे हैं? जानिए पुलिस का नया ट्रैफिक प्लान और पार्किंग की जगह
राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रेमानंद महाराज को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
वैज्ञानिक मानकों से तय होगा श्रमिकों का वेतन, भोजन की कैलोरी बनेगी न्यूनतम मजदूरी का पैमाना
पश्चिमी विक्षोभ ने बिगाड़ा खेल: उत्तराखंड में मार्च के महीने में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी
राम सिंह कैड़ा को मंत्री बनाकर कुमाऊं में भाजपा ने चली बड़ी चाल, कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी की तैयारी
चारधाम यात्रा 2026: केदारनाथ में रुद्राभिषेक का शुल्क बढ़ा, श्रद्धालुओं को अब देने होंगे 7500 रुपये
एक अप्रैल से दून एयरपोर्ट पर पहली नाइट फ्लाइट, बंगलूरू के लिए सीधी सेवा शुरू