Feb 07, 2026
govt-ads

 पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म! किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी,मुकदमा दर्ज

post-img

जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी बेटी से दुष्कर्म किया और किसी को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही है। 

जानकारी के अनुसार एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसके पति ने 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसने बेटी को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि पिता की हरकत से परेशान होकर बेटी ने 26 अक्तूबर को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और पाॅक्सो की धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई दीपा अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस तक मामले की भनक लगते ही अभियुक्त घर छोड़कर फरार हो गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम लगी हुई है। उसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।