बागेश्वर/कपकोट। शराब के नशे में अगर शिक्षक ही धुत होने लगे तो बच्चों का भविष्य क्या होगा आप अंदाजा ही लगा सकते हैं। कपकोट के ग्राम हम्टीकापड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय विरुवा बिनौला के दो अध्यापकों का वीडियो वायरल हुआ है, जहां एक स्कूल में दो शिक्षकों का शराब पीकर आने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मामला बेहद गंभीर प्रवृत्ति का है, शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की अराजकता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षा विभाग के मुताबिक, दोनों शिक्षकों की खून की जांच हुई है। जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग मामले में आगे की कार्रवाई करेगा।
Trending
रुद्रप्रयाग में गूंजा 'जन-जन की सरकार' का नारा: सौरभ बहुगुणा ने गिनाईं केंद्र और राज्य की योजनाएं
देहरादून सचिवालय में मंगलवार को सीएसबी बैठक: वन विभाग की नई तबादला सूची पर मंथन
सहकारिता विभाग का विजन 2026: आत्मनिर्भर किसान और सशक्त समितियों के लिए नई योजनाएं लागू
भक्ति, शक्ति और नारी सम्मान: सीएम धामी ने 11,000 कन्याओं के पूजन से देवभूमि को किया धन्य
गैस एजेंसियों के औचक निरीक्षण से सुधार की उम्मीद: देहरादून प्रशासन ने वितरण प्रणाली को किया कड़ा
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही बंद: डीजीआरई ने हिमस्खलन के डर से लगाई पाबंदी
जैन धर्मावलंबियों के लिए बड़ी खबर: उत्तराखंड में महावीर जयंती अवकाश अब 30 मार्च को
थराली-धराली पीड़ितों को क्यों नहीं मिला मुआवजा? मंत्री मदन कौशिक ने विभागीय अधिकारियों से मांगा जवाब
बागेश्वर/कपकोट: शराब पीकर दो टीचरों ने स्कूल में किया ड्रामा, डीएम ने किया दोनों को निलंबित
- by Admin
- Feb 11, 2025