Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअपराधचंपावत में 4 किलो 320 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार हुआ नेपाली...

चंपावत में 4 किलो 320 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार हुआ नेपाली तस्कर

चम्पावत। चंपावत पुलिस को ऑपरेशन क्रेक डाउन के तहत आज पुलिस को नरियाल गांव क्षेत्र से बड़ी सफलता हाथ लगी है। चम्पावत पुलिस ने एक गस्त के दौरान एक 59 वर्षीय एक व्यक्ति को 4 किलो 320 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस जे आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

शनिवार को एसपी देवेंद्र पींचा ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा शनिवार को नरियाल गांव क्षेत्र से एक अभियुक्त को 4 किलो 320 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद एनडीपीसीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

नेपाल के महेंद्रनगर का मूल निवासी है तस्कर
प्रदेश को 2025 तक नशामुकत बनाये जाने के लिए एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर ऑपरेशन क्रेकडाउन के तहत कोतवाली चम्पावत पुलिस के साथ SOG/ADTF/ANTF ने नरियालगांव से 200 मीटर पहले जगदीश सिंह सामन्त 59 पुत्र रघुवर सिंह सामन्त निवासी खुनाड़ी (धामीसीन) कोतवाली चम्पावत मूल निवासी ग्राम खल्ला, ब्रह्मदेव, जिला महेन्द्रनगर, नेपाल के कब्जे से 4.320 किलोग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

तस्कर खुद ही तैयार करता था चरस
पूछताछ में अभियुक्त जगदीश ने बताया कि उसने यह चरस ग्राम धामीसौन में खुद ही खेतों से तैयार कर नेपाली क्षेत्र में उंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहा था। उसने बताया कि वह करीब पांच साल से यही काम कर रहा है।

पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम

भारी मात्रा में चरस के साथ नेपाली तस्कर को पकड़ने पर एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। टीम में सीओ विपिन चन्द्र पन्त, कोतवाल योगेश कुमार उपाध्याय, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, देवनाथ गोस्वामी आदि शामिल रहे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें