Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअपराधउत्तराखंड: सीएम धामी के पूर्व निजी सचिव समेत 5 लोगों के खिलाफ...

उत्तराखंड: सीएम धामी के पूर्व निजी सचिव समेत 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज

उत्तराखंड में सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव प्रकाश उपाध्याय सहित पांच के खिलाफ डीजीपी को शिकायत करने के बाद नगर कोतवाली में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बता दें कि सचिवालय में सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव प्रकाश उपाध्याय और सौरभ वत्स के खिलाफ पहले भी पटियाला के भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत हो चुका है। प्रकाश उपाध्याय समेत पांच लोगों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। रजत पाराशर निवासी गुरु नानक नगर पटियाला ने डीजीपी को शिकायत दर्ज कर बताया था कि वह पटियाला के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार के जरिए प्रकाश उपाध्याय और सौरभ वत्स से मिले थे। प्रकाश उपाध्याय ने रजत पाराशर को कहा था कि सोलर, गीजर, इलेक्ट्रिकल, लैब उपकरण और उच्च शिक्षा के प्रोजेक्ट का टेंडर दिला देगा। इस आश्वासन पर कारोबारी रजत पाराशर तैयार हो गया। रजत पाराशर को प्रोजेक्ट लेने के लिए 1 जून 2022 को सचिवालय का पास बनाकर चतुर्थ तल स्थित सीएम कार्यालय बिल्डिंग में ले जाया गया। इसके बाद सामान के निरीक्षण के लिए सौरभ पत्नी और दो बच्चों के साथ चंडीगढ़ गया। उसे वहां लग्जरी होटल में ठहराया गया। उसके बाद अलग-अलग झांसा देकर आरोपियों ने रजत पाराशर से अलग-अलग तारीखों में एक करोड़ दो लाख रुपए हड़प लिए। रजत पाराशर ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री का निजी सचिव होने के नाते प्रकाश उपाध्याय ने भरोसा दिया कि वह उन्हें काम दिलवा देगा और उनके सेवानिवृत्त होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में सौरभ वत्स उनकी जिम्मेदारी संभालेगा। रुपए देने के बाद जब भी रजत पाराशर आरोपियों से टेंडर की बात करते थे तो हर बार टाल मटोल करते हुए कहते थे कि टेंडर पर काम चल रहा है. लेकिन जब टेंडर नहीं मिला और रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने धमकी देनी शुरू कर दी। कोतवाली नगर प्रभारी राकेश गुसाईं ने बताया कि रजत पाराशर की शिकायत के आधार पर प्रकाश चंद उपाध्याय, सौरभ शर्मा उर्फ सौरभ वत्स उसकी पत्नी नंदिनी वत्स, शाहरुख खान और करनवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें