Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeहल्द्वानीहल्द्वानी– कुमाऊं के प्रवेश द्वार पर किया गया महाराष्ट्र के राज्यपाल...

हल्द्वानी– कुमाऊं के प्रवेश द्वार पर किया गया महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का भव्य स्वागत

हल्द्वानी। महामहिम महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का बुधवार को पहली बार कुमॉऊ के प्रवेश द्वार सर्किट हाउस काठगोदाम में आगमन हुआ। राज्यपाल कोश्यारी के आगमन पर जिला प्रशासन व आम जनमानस द्वारा कुमाऊॅ के वाद्य यन्त्र सहित छोलिया दल के साथ भव्य स्वागत किया , साथ ही प्रशासन द्वारा इस अवसर पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इस दौरान महाराष्ट्र के गर्वनर द्वारा प्रेस से वार्ता की गई उन्होने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों को उत्तराखण्ड में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि मराठी के शब्द व कुमॉऊनी गढ़वाली के शब्द लगभग एक जैसे है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, महापौर डॉ.जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, विधायक राम सिंह कैड़ा, सुरेश गडिया, जिला अधिकारी धीरज गर्ब्याल, एस॰एस॰पी॰ पंकज भट्ट, उप जिला अधिकारी मनीष कुमार के साथ आयोग उपाध्यक्ष अजय राजौर, डॉ॰ अनिल कपूर डब्बू, रेनू अधिकारी, वार्ड पार्षद प्रमोद तोलिया, प्रदीप बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, विकास भगत, प्रकाश हरबोला, प्रताप बिष्ट, हरीश पाण्डे आदि उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें