Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeनैनीतालरामगढ़ के सेब बाग़ान में कृषक करेंगे भ्रमण

रामगढ़ के सेब बाग़ान में कृषक करेंगे भ्रमण

हल्द्वानी। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में मंत्री डॉ धन सिंह ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल के कार्यों की सराहना करते हुए उनसे जनपद में हो रहे अभिनव कार्यों की जानकारी ली। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद में हॉर्टी टूरिज्म कल्चर को प्रोमोट किया जा रहा है जिसके अंतर्गत बंजर पड़े राजकीय उद्यानों को संरक्षित कर पुनर्जीवित किया जा रहा है। रामगढ़ में एप्पल ऑर्चर्ड विकसित किया गया है। माननीय मंत्री ने जनपद के व अन्य जिले के कृषकों को भी रामगढ़ के बागान का भ्रमण कराने को कहा जिससे अन्य कृषक भी प्रोत्साहित हो व एक्सपोज़र मिले। ।
 • पर्यटन के क्षेत्र में जनपद के लिए तैयार किये जा रहे है 15 व्यावसायिक पैराग्लाइडर्स।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि पैराग्लाइडिंग के क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से कमर्शियल पायलट बनाने हेतु 15 सदस्य दल को पर्यटन विभाग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश पैराग्लाइडिंग के प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।
 • पहाड़ी संस्कृति व वास्तुकला से सवारी जा रही है पर्यटन नगरी।
जिलाधिकारी धीराज गबर्याल ने बताया कि गौथिक शैली में पटालों से नैनीताल के साथ ही हल्द्वानी के रामलीला मैदान व पटेल चौक को सँवारा जाएगा। उन्होंने कहा कि हम पहाड़ी हुनर को संरक्षित कर इसे पर्वतीय इलाकों में रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम बनाया जा सकता है। इसके साथ ही कुमाऊँनी भाषा पाठ्यक्रम, मनरेगा के तहत गेठिया में उपवन चेतना व अन्य कार्य किये जा रहे है।
 • इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, सीडीओ डॉ संदीप तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मेयर डॉ जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, डॉ मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्य, ब्लॉक प्रमुख ओखलकांडा कमलेश कैड़ा, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, प्रोफेसर ओ पी एस नेगी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, हेमंत द्विवेदी, प्रताप रावत, मुकेश बोरा, साकेत अग्रवाल, डीएसटीओ डॉ मुकेश सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें